Skip to main content

Posts

उसकी आँखों की सुर्खियाँ

उसकी आँखों की सुर्खियाँ दे रहीं हैं पता, की रात उसने भी जाग कर गुजारी होगी,, बिस्तर की सिलवटें बयाँ कर रही हैं दास्ताँ, के जुदाई की पहली रात उसपर किस क़दर भारी होगी,, अब कौन करता होगा तेरे हुस्न की तारीफ़, हमारे बाद उलझी हुयी ज़ुल्फ़ किसने संवारी होगी,, तूने अपना समझ के इक बार माँगा तो होता, जान की कसम क्या जान हमे जान से प्यारी होती,, मंजिल तो दूर न थी मगर हौसले कायम न रख सके 'रवि', शायद कहीं मैं थक गया, कहीं उसने भी हिम्मत हारी होगी..!!

21वीं सदी का बीमार इंसान

जो इंसानियत को तड़पते देखकर भी, मुंह फेर लेता है,, उस पर मेरे दोस्त, किसी दावा का असर कहाँ होता है..!! ऐसे इंसानों के लिए बस यही कहना चाहूँगा मित्रों,, कि, "दूसरों के ग़मों को देखकर, जो मंद-मंद मुस्काता है,, कुछ न कुछ रोज़.. उसके जिस्म में मर जाता है.. इतनी हैवानियत भर ली है, उसने अपने अन्दर,, के अब आइना भी उसे देखता है, तो डर जाता है..!!" #VicharonKiUdan By-Doc Ravi

I'm Within You

जुदाई हो के मिलन हर अदा हमारी है,  तुम्हारा शहर है लेकिन फिजा हमारी है..!! शिकायतें भी करें हम तो किस ज़बान से करें, खुदा बनाया हमने ये खता हमारी है..!! [खता=mistake] हमारे जिस्म की उरियानत पे मत हँसना, के तुम जो ओढ़े हुए हो वो रिदा हमारी है..!! [उरियानत=nakedness/nudity; रिदा=cloak/sheet] हमारे सामने ज़ेबा नहीं गुरूर तुम्हें, जहां पे बैठे हो तुम वो जगह हमारी है..!! [ज़ेबा नहीं=does not suit; गुरूर= pride] [जगह=place]

If U Are Willing To Win, U Hv To Fight

हर किसी के साथ जीवन, कभी सख्त होता है,, कभी खराब किस्मत, तो कभी वक़्त होता है,, संघर्ष कर के बढ़ना, मत हारना कभी भी,, सिर्फ कायरों का सूरज, गर्तों में ज़ब्त होता है..!!

प्यार और अंगार में कोई फर्क नहीं...

किसी प्यार करने वाले की, बात मत पूछो,, चाहत की लौ में खुद को, पतंगे की तरह जलाते हैं..!! मत पूछो कितना सुलग रहा, मेरे सीने में ग़म,, कभी ये शमा बुझाते हैं, तो कभी वो शमा बुझाते हैं..!! मेरे हर आंसू में होती है, नीलम सी चमक,, पर अफ़सोस...ये दुनिया वाले इसे न देख पाते है..!!

लड़कियों की परिभाषा- "एक हास्य व्यंग"

दुनियां को अजब रंग, दिखाती हैं लड़कियाँ मर्दों को उंगली पर, नचाती हैं लड़कियाँ कपड़ों के बदलते फैशन से, लगती हैं जैसे दर्जियों के कारोबार, चलाती हैं लड़कियाँ मेकअप बगैर कहीं भी, दिखती नहीं हैं अब तो चेहरे पे एक चेहरा, चढ़ाती हैं लड़कियाँ बुढियां भी कम नहीं हैं, करती हैं खूब तमाशा, बाल कटा-कटा कर, कहलाती हैं लड़कियाँ दुनिया के हर टॉपिक पे, करवालो इनसे बातें बोलने में कब मात, खाती हैं लड़कियाँ देख-देख के एक दूसरे को, होती है इनको जैलस तारीफ किसी और की, कहाँ कर पाती हैं लड़कियाँ एक्टिंग करने में कोई, सानी नहीं है इनका एक्टरों को भी पीछे, छोड़ जाती हैं लड़कियाँ छोटी-छोटी बातों पर, ये हो कर नाराज़ मगरमच्छ के आंसू, बहाती हैं लड़कियाँ तमन्ना यही रहती है, के हो जाए शादी रोने का मात्र ड्रामा, रचाती हैं लड़कियाँ दिन-रात ताने देकर, सर पे करें ये तांडव मर्दों को भी गंजा, बनाती हैं लड़कियाँ रिश्तों की दूरियों को, किलोमीटरों बढ़ाएं ये आग कुछ ऐसी, भड़काती हैं लड़कियाँ सोचकर लिख "रवि", न लेना इनसे पंगा अच्छे अच्छों को नाको-चने, चाबवाती हैं लड़कियाँ...!! BY- ( Doc Ravi Pratap Sing...

आओ कुछ देर हँसते हैं

आओ कुछ देर हँसते हैं,मोहब्बत पर इनायत पर… ये बे-बुनियाद बातें हैं, सभी रिश्ते सभी नाते… कहीं कोई नहीं मरता, किसी के वास्ते जाना, ये सब है फेर लफ्ज़ों का, है सारा खेल जस्बों का.. नहीं महबूब कोई भी,सभी जुमले से कसते हैं… उसी को याद करते हैं, आओ कुछ देर हँसते हैं.. सांस लेना भी बिन जिसके, हमें इक जुर्म लगता था, हुस्न उसका स्वर्ण जैसा, बला का तेज़ लगता था… जो साया बन के रहता था,जुदा अब उस के रस्ते हैं.. आओ कुछ देर हस्ते हैं, आओ कुछ देर हस्ते हैं...!!